फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से लोग सहमे

Wed, 19 Aug 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 75 सेंटी मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देख तटवर्तीय  इलाकों के लोगों की धुकधुकी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह आठ बजे गंगा का  जलस्तर  71.460 मीटर रिकार्ड किया गया, वहीं मंगलवार को जलस्तर 72.210 मीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान से कुछ ही मीटर नीचे रह गया है।

गंगा के उफान को देख गंगा किनारे  स्थित गांवों के वाशिंदो को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।

गंगा का जलस्तर  लगातार बढ़ते रहने से जहां एक ओर गंगा घाटों पर स्थित प्राचीन मंदिरों पर खतरे  के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं तेजी से कटान का भी खतरा बढ़ता चला जा रहा है।
विज्ञापन


 गंगा में पानी बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां भी गंगा में समाहित होने लगी है।  विंध्याचल से मिर्जापुर नगर के गंगा घाटों की सीढ़ियों के ऊपर तक  पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देख तटवर्तीय  इलाकों के लोगों की भी धुकधुकी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें