अपात्रों को प्रवेश देने से नाराज छात्रों ने मंगलवार को आईटीआई कालेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रधानाचार्य पर प्रवेश में अनियमितता का आरोप लगाया।
नाराज छात्रों ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेेते हुए नगर मजिस्ट्रेट को जांच करने का आदेश दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच के लिए भेजा।
मंगलवार को आईटीआई कालेज में प्रवेश में धांधली की आशंका होने पर छात्रों ने जमकर बवाल मचाया। छात्रों ने प्रधानाचार्य विरोधी जमकर नारे लगाए।
प्रवेश में धांधली से नाराज छात्र सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर पहुंचे। तहसील दिवस में छात्रों ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रवेश में अनियमितता की शिकायत किया।
छात्रों ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा आईटीआई में पात्र छात्रों का प्रवेश नहीं मिया जा रहा है, जबकि अपात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे पात्र छात्रों का भवष्यि अधर में हो गया है।
छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वालो में अनिल कुमार बिंद, मनोज कुमार मौर्या, सुजीत कुमार, देवाशीष गुप्ता, विनोद कुमार पाल, मनोज कुमार, जगदीश सोनकर, सूर्यमणि, पवन कुमार पाल आदि शामिल रहे।