फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मिर्जापुर में अस्पताल के बाहर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने तीमारदार को पीटा, इलाज के 89 हजार रुपये छीने

Fri, 26 Jul 2024 08:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित अस्पताल के बाहर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने तीमारदार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि पिटाई करने के बाद इलाज के 89 हजार रुपये भी छीन लिए। 
विज्ञापन
पीड़ित सर्वेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित एक अस्पताल के बाहर बोलेरो सवार को रोककर स्कॉर्पियो सवारों ने पिटाई कर 89 हजार रुपये छीन लिया। बोलेरो सवार ने छीनैती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि लेन-देन का मामला है। दोनों पक्ष बात कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा गांव निवासी सर्वेश तिवारी ने बताया कि उनकी भाभी जंगीरोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराए थे। साथ में 89 हजार रुपये इलाज के लिए लाए थे। भर्ती कराकर बोलेरो से जा रहे थे कि स्कॉर्पियों सवार ने ओवरटेक कर गाड़ी रोका। 

विज्ञापन


स्कॉर्पियों से निकले लोगों ने कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर उनकी और उनके भतीजे अनुराग तिवारी की पिटाई कर दी। इसके बाद उनके पास रखे हुए 89 हजार रुपये भी छीन लिया। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगने लगी तो दबंग युवक स्कॉर्पियों छोड़ कर भाग गए। 
विज्ञापन


कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि दोनों लोगों में पैसे के लेन-देन का मामला है। बताया जा रहा है कि सर्वेश तिवारी ने विपक्षी से सात लाख रुपये लिया है। विपक्षी से मुलाकात नहीं हो रहा था। जंगीरोड के पास दोनों पक्ष में हाथपाई हुई है। दोनों पक्ष थाने में आपस में बात कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें