फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता चला रही भाजपा पर बुलडोजर- किरनमय नन्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार जनता इतना बुलडोजर लेकर आई है कि एक-एक चरण में जनता ने भाजपा पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। सातवां चरण खत्म हो जाएगा तो बुलडोजर से जनता भाजपा को उत्तर प्रदेश से साफ कर देगी। भाजपा दो अंक सिमट जाएगी। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा ने नगर के सबरी स्थित एक लॉन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कहा कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में लहर चल रही है। पांच चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रदेश में 10 मार्च के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी। कहा कि जैसे-जैसे चुनाव बीत रहा है। जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है। वैसे-वैसे भाजपा नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे है।
भाजपा को सेंट्रल एजेंसियों से पता चल गया कि वे हार रहे है। इसलिए पीएम, गृहमंत्री से लेकर भाजपा नेताओं का बयान ऐसा आ रहा है, जो किसी के समझ में नहीं आ रहा है। देश में लूट भाजपा शासन में हुआ। भाजपा के नजदीकी लोग लूट कर विदेश भाग गए। अपना दल कमेरावादी से गठबंधन चुनार सीट पर हुआ है। कहा कि तीन मार्च को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विशाल जनसभा है। जनसभा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी संबोधित करेगी। मिर्जापुर से भी कार्यकर्ता वाराणसी रैली में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें