फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी माहौल में निकला जुलूस

Fri, 04 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को नगर के इमाम चौक से मातमी माहौल में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। चेहल्लुम का जुलूस अपने पुराने निर्धारित रास्तों से होते हुए स्थित कर्बला स्थित इमामबाड़ा पहुंचा, जहां नौहाख्वानी और नातख्वानी के बाद अकीदतमंदों ने ताजिया को ठंडा किया।
विज्ञापन


जुलूस के दौरान रास्ते भर अंजुमन के लोग या हुसैन या हुसैन का नारा लगाते हुए जा रहे थे। जुलूस में शामिल लोग नौहाख्वानी, मातमख्वानी एवं मनकबतख्वानी करते जा रहे थे।

नगर के मीर साहब की गली से पुराना दुलदुल का जुलूस निकाला गया, जो अपने पुराने निर्धारित रास्ते होते हुए इमामबाड़ा ले जाया गया, जहां पर नम आंखो से इमाम हुसैन के बारगाह में फेरादे अकीदत पेश किया।
विज्ञापन


चेहल्लुम का जुलूस देखने के लिए सड़क किनारे सहित छतों व बारजों पर बड़ी संख्या में नर-नारी व बच्चे जुटे हुए थे। चेहल्लुम का जुलूस देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जुलूस को देखते हुए कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कचहरी की ओर जाने के लिए शास्त्री पुल से वाहनों को रोक दिया गया था इससे  लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रतिबंध से अनजान यात्रियों द्वारा पूछे जाने पर पुतली घर के पास तैनात यातायात  सिपाहियों ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें