फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: सरकारी राशन लदे ट्रैक्टर की पिकअप से टक्कर, चालक घायल, कई बोरी चावल बर्बाद

Tue, 01 Jun 2021 11:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

अल्हापुर निवासी मन्नू सेठ पिकअप लेकर सोनभद्र के दुद्धी से प्रयागराज जा रहा था। वहीं  पचोखरा गोदाम से सरकारी गल्ला लेकर ट्रैक्टर राजगढ़ कोटेदार कृपाशंकर सिंह के यहां आ रहा था। दोनों वाहनो की मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर गर्दा नाला के पास आमने सामने टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
हादसे में घायल चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर सोमवार की देर रात सरकारी राशन लदे  ट्रैक्टर की टक्कर पिकअप से हो गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया।  वहीं ट्रैक्टर पर लदा कोटेदार का चावल सड़क पर बिखर गया।  प्रयागराज के अल्हापुर निवासी मन्नू सेठ (32)  पुत्र रामचंद्र सेट पिकअप लेकर सोनभद्र  दुद्धी से प्रयागराज जा रहा था।

विज्ञापन


वहीं मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गोदाम से सरकारी गल्ला लेकर ट्रैक्टर राजगढ़ कोटेदार कृपाशंकर सिंह के यहां आ रहा था। दोनों वाहनो की मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर गर्दा नाला के पास आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे पिकअप ड्राइवर मन्नू सेठ को हल्की चोट आई, वहीं ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से सारा अनाज सड़क पर बिखर गया।  

जिससे कई बोरी चावल बर्बाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सड़क किनारे कराया।  जिससे आवागमन चालू हो सका। बाद में कोटेदार मौके पर पहुंचकर दूसरे ट्रैक्टर पर गल्ला लादकर अपने गोदाम में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें