मिर्जापुर। जिले के 17 केंद्रों पर 12 अक्टूबर को दो पालियों में यूपीपीसीएस प्री की परीक्षा आयोजित की गई है। नकलविहीन, सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त रिजर्व सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट रखे जाएंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
निर्देश दिया गया है कि कोई भी अधिकारी किसी भी दशा में अपना मोबाइल स्विच आफ नहीं रखेंगे। समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने शनिवार को परीक्षा के एक दिन पूर्व आवंटित परीक्षा केन्द्र की तैयारी का भौतिक सत्यापन किया। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए कहा गया कि परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 पूर्व ही केन्द्र में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। अतएव प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश प्रारम्भ कराया जाएगा तथा 8ः45 के बाद किसी भी दशा में परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थी अथवा कोई भी अध्यापक को प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। जिले के 17 केंद्रों पर 6917 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं।