फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल भरना भारी पड़ रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूलों का बिजली भरना ग्राम प्रधानों को भारी पड़ रहा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को जिला पंचायती राज अधिकारी को पत्रक सौंपकर एडीओ पंचायत स्तर पर हो रही बिजली वसूली पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीपीआरओ को सौंपे गए पत्रक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, चंदू ने कहा परिषदीय विद्यालयों में बकाया विद्युत बिल के भुगतान के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से प्रधानाें पर दबाव बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2018 से परिषदीय विद्यालयों के बकाया विद्युत बिल का भुगतान ग्राम पंचायत के पंचम वित्त आयोग के खाते से किया जाए। कहा कि पंचम वित्त आयोग से जनता की सुविधा के लिए नाली, खड़ंजा निर्माण, हैंडपंप मरम्मत आदि कराए जाते हैं। यदि गांव के विकास के लिए आए धन विद्युत बिल की वसूली में चली जाएगी तो फिर गांव का कैसे विकास किया जाएगा। सौंपे गए पत्रक में जिलाध्यक्ष ने विद्यालयों के विद्युत बिल का समस्त बकाया शिक्षा विभाग से कराने की मांग किया है। पत्रक सौंपने वालों में ग्राम प्रधान संगठन कोन ब्लाक अध्यक्षा सुमन देवी, मिश्रीलाल, दिनेश चौबे, अरविंद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, महावीर प्रसाद, अरुण कुमार यादव, अनुराग, पंकज आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें