अहरौरा। अहरौरा जलाशय पर बुधवार को अहरौरा डोंगिया बांध समिति की बैठक में पटिहटा माइनर के टूटे हुए टैंक की मरम्मत सहित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
बैठक के दौरान किसानों ने कहा कि भागवत ब्रांच में चकलिया झाल के पास कुलावा लगाया जाय तथा पाल बस्ती के पास भागवत ब्रांच के बाएं बैक पर मिट्टी डालकर मजबूत किया जाए। बैठक के अंत में सचिव पंचम सिंह की असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. जोखन प्रसाद ने की। बैठक में पूर्व विधायक तथा जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिंह सहित भाकियू के मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रबंधक अशोक सिंह, एसडीओ केके सिंह, अवर अभियंता नरसिंह मौर्य, आनंद बिंद, स्वामी दयाल सिंह, सुभाष सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, परशुराम सिंह, विजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, राम सिंगार सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह, हरगेन सिंह, जैसलाल, राजेश कुमार सिंह, कल्याण सिंह, योगेश सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।