फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मरीजों को सस्ती दर पर मिलेंगी ब्रांडेड दवाएं और ऑपरेशन का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में देश की 231वीं अमृत फार्मेसी मंडलीय अस्पताल में खुलेगी। इसके लिए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 6500 दवाओं के साथ कार्डियक, आर्थो और सर्जिकल इम्प्लांट्स मरीजों को एक छत के नीचे मिल सकेंगे।
विज्ञापन

दावा है कि फार्मेसी में बाजार से 50 से 70 फीसदी कम दाम पर ब्रांडेड दवाएं और सर्जिकल सामान मिलेंगे। मंडलीय अस्पताल में 13 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमृत फार्मेसी की नींव रखी थी।
जिसके बाद से अमृत फार्मेसी के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिया गया। काफी तेजी से कार्य चल रहा है। गंभीर बीमारियों के लिए जो ब्रांडेड दवा महंगी मिलती है। वह अमृत फार्मेसी में सस्ती मिलेगी। दवाओं के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समान भी मिलेगा। 2015 में दिल्ली एम्स में पहली अमृत फार्मेसी खुली।
विज्ञापन

अब तक 230 अमृत फार्मेसी खुल चुका है। मिर्जापुर में देश का 231वां अमृत फार्मेसी खुल रहा है। अमृत फार्मेसी में बाजार मूल्य से 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर मिलेगी।
दवा के साथ वैक्सीन व सर्जिकल व आर्थो इम्प्लांट्स भी मिलेगा। कार्डियक, आर्थोपेडिक इम्प्लांट्स भी सस्ता मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि बाकी अमृत फार्मेसी में साढ़े चार हजार दवाएं है, लेकिन मिर्जापुर में खुल रही अमृत फार्मेसी में साढ़े छह हजार की दवाओं के साथ इम्प्लांट्स उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें