राजगढ़। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पांच उल्टी-दस्त से पीड़ित पांच लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजगढ़ में भर्ती कराए गए हैं। इलाज के दौरान सोनभद्र के एक बच्चे की मौत हो गई।
क्षेत्र के नदीहार निवासी आशीष (18) और रामपुर के राजवीर (7) को उल्टी-दस्त की समस्या होने पर परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सोनभद्र के सहदेइया बैंडाड निवासी बिनाली देवी (35) और विनोद (10) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई।
केंद्र प्रभारी डॉ. पवन कश्यप ने बताया कि सोनभद्र निवासी बच्चा उल्टी दस्त से पीड़ित था। बताया कि गांवों में क्लोरिन की गोलियां और ओआरएस वितरित किया गया है। व लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।