फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के लिए मुसीबत बने सड़क के गड्ढे, जिगना-हरगढ़ मार्ग बदहाल

विज्ञापन
जिगना हरगढ मार्ग मे नरोइया के पास बने गड्ढे, जिगना सड़क वाली खबर में । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
जिगना। सावन के महीने में काफी संख्या में शिव भक्त प्रतिदिन गंगाजल लेकर एक माह तक पैदल अथवा वाहन से बाबा बदेवरानाथ धाम पहुंचते हैं। जिगना- हरगढ मार्ग शिवभक्तों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क में दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भरने से विशेषकर अनजान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंदाजा न होने से बाइक व साइकल सवार गिर कर प्रतिदिन घायल हो रहे हैं ।
विज्ञापन

सड़क पर चलते समय पास से बडे वाहनों के गुजरने पर राहगीरों के कपड़े सड़कों पर फैले गंदे पानी के छीटों से तार-तार हो रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण आटो रिक्शा समेत अन्य वाहनो को कई किलोमीटर मीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य दिशा के लिए पहुंचना पड़ रहा है। सड़क गड्ढा मुक्त करने की मांग दो माह से ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मूक दर्शक बने हुए हैं। आम नागरिक परेशान हैं। जिलापंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद का कहना है कि जिगना से हरगढ गोगांव तक पूरी सड़क गड्ढायुक्त व नाले के रुप मे तब्दील हो गई है। भौरूपुर अजगना ग्राम प्रधान युवराज सिंह का कहना है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क जिस पर दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन बाजार, स्टेशन व अस्पताल सहित अन्य जगहों पर आना जाना होता है। सड़क की हालत देख लोग गांव गली का रास्ता खोजने के लिए मजबूर हो गए हैं। मिश्रपुर के प्रधान प्रतिनिधि अबरार अली का कहना है कि गोगांव से जिगना तक सड़क की दशा खराब होने का मुख्य कारण ओवरलोड बडे वाहनो का चल रहे हैं। तेलियानी के ग्राम प्रधान धनेश्वर सेठ का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की उपेक्षात्मक रवैया का खमियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें