लालगंज। विद्युत उपकेंद्र लहंगपुर से जुड़े 16 गांवों में 72 घंटे बिजली गुल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने विशेष सचिव को मौखिक सूचित किया। उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विशेष सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गंगहरा न्याय पंचायत के 16 गांवों में बिजली गुल है। दो दिन से विद्युत विभाग फाल्ट को खोजने में लगा है लेकिन बरसात के चलते फाल्ट पता नहीं चल रहा।
क्षेत्र के लहंगपुर बाजार, बामी, गगहरा, रेही, कोठी, कोल्हुआ, तेंदुआ, मड़वा, मझियार, विरतीया, धसड़ा, राजापुर, कलवारी आदि गांवों के लोग परेशान हैं। वैसे भी इस समय उमस से बच्चों व महिलाओं का सिर दर्द करने लगा है। मच्छरों का प्रकोप भी रात में बिजली के अभाव में अनिद्रा से गुजर रहे है। लहंगपुर बाजार के संतोष जायसवाल कहते हैं कि आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी की पीढ़ी को बिजली आपूर्ति ठप होना रास नहीं आ रहा है। इसी प्रकार की बात बामी निवासी नवीन त्रिपाठी कहते है कि बिजली मूल आवश्यकता है।