फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें

विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उप​स्थित पदा​धिकारी व अन्य, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के धौरुपुर स्थित एक लॉज में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। एक दिवसीय सम्मेलन में वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी, मिर्जापुर व वाराणसी, विनोद कुमार बांगड़ी और अमरजीत चौहान रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से मिलने और पार्टी के कार्यों के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया। अध्यक्षता अलगूराम भारती ने की और संचालन नंदलाल भारती ने किया। इस अवसर पर दीपक तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कमला शंकर भारती, जयप्रकाश चौधरी, रामचंद्र रत्ना, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, कुंजबिहारी, महेश कुमार, गुड्डूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें