फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरकारी खरीद का एक करोड़ का पांच हजार क्विंटल गेहूं का हिसाब नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घोटाला: न तो गेहूं का उठान हुआ और न ही समिति पर है स्टॉक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमालपुर। सरकारी गेहूं खरीद समाप्त होने के दो महीने बाद मठना साधन सहकारी समिति से करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं का न तो उठान हुआ और न ही यह गेहूं समिति पर मौजूद है। करीब एक करोड़ रुपये के गेहूं का हिसाब नहीं मिलने पर सहकारिता विभाग में खलबली मची है। मामले में समिति के सचिव की भूमिका भी सवालों के घेरे में है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी फिलहाल स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सुदामा सिंह पटेल ने बताया कि समिति पर करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं को खरीद कर उसे रखा गया था। नियमानुसार इसका उठान होना था, लेकिन दो महीने बाद भी गेहूं का उठान नहीं हुआ। अब समिति पर गेहूं मौजूद भी नहीं है। एडीओ को-ऑपरेटिव विजयभान सिंह ने बताया कि सचिव से गेहूं के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं कि गेहूं कहां रखा गया है। गेहूं अन्यत्र रखे जाने की बात सामने आने पर भी सचिव की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की सचिव आरती पटेल ने बताया कि दो दिन बाद गेहूं जमा हो जाएगा। हालांकि, करीब एक करोड़ रुपये कीमत के गेहूं के संबंध में सचिव का यह जवाब कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गेहूं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
कोट
अभी कई जगहों पर गेहूं का उठान नहीं हुआ है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
अमित पांडेय,को-ऑपरेटिव,एआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें