फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को संगठन की मासिक बैठक हुई। इसमें पूर्व में चल रहे अभियान की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रम तथा अभियान पर गहन चर्चा की गई। बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने पर हमें घर-घर जाकर उपलब्धियों और लाभार्थी योजनाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को प्राथमिकता से पूर्ण करें। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। संचालन स्वामीनाथ सिंह ने किया। बैठक में विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, नपाध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी, शरदेंदु मणि त्रिपाठी हेमंत, रवींद्र नारायण सिंह, गौरव ऊमर, चिंतामणि मौर्या के साथ मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण, मंडल प्रभारीगण, मंडल अध्यक्षगण के साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें