फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पैरावेट और पशु मित्रों ने टीकाकरण व गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पशु चिकित्सालय क्षेत्र में नियमित मानदेय की मांग लंबे समय से पूरी न होने से पैरावेट, पशु मित्र और मैत्री संघ ने शनिवार को कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

मानदेय के प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति न मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य का विरोध शुरू कर दिया है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रत्नेश त्रिपाठी को सौंपे पत्र में कहा गया है कि वे लंबे समय से नियमित मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 14 जुलाई 2025 को मंत्री से आश्वासन मिलने और कार्यवृत्त में निर्देश जारी होने के बाद प्रमुख सचिव के निर्देश पर पशुपालन निदेशक (प्रशासन एवं विकास) की ओर से 13 जनवरी 2026 को प्रकरण शासन को प्रेषित किया जा चुका है। इसके बावजूद ठोस निर्णय न आने के कारण कर्मियों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन सौंपने वालों में अमलेश कुमार पाल, धीरज पाल, मनीष, राजू, राकेश, शिवकुमार और अंकित सहित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें