मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी पं. शिवमूर्ति दूबे की 116 वीं जयंती समारोह 27 जुलाई को बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज लालगंज परिसर में मनाई जाएगी। बापू उपरौध इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मजीत सिंह व जयंती समारोह आयोजन समिति के निदेशक और कांग्रेस नेता राजधर दूबे ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती 1992 से अनवरत मनाईं जा रही है। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वतंत्रता सेनानी पं शिवमूर्ति दूबे जयंती स्मारक फाउण्डेशन के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया है। इसमें प्रबुद्ध और विभिन्न दलों के राजनेता, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, शिक्षक, वकील, अधिकारी उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जयंती दोपहर 12: 30 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय परिसर में मनाई जाएगी।