फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैद्य समाज की लगी पंच अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। रविवार को लालगंज काली दुर्गा मंदिर के खलिहान में वैद्य समाज की अदालत लगी। जिसमें ससुर और दामाद के प्रकरण को वर्षों पुरानी परंपराओं के आधार पर वैद्य समाज ने हल किया। पंचायत के अदालत में वैद्य समाज ने सर्वमान्य हल कर आदेश जारी किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर और प्रयागराज के वैद्य समाज के पंच ने ससुर और दामाद के लेनदेन के प्रकरण को पंचायत की। वैद्य समाज की तीन घंटे तक अदालत चली। बताया गया कि प्रकरण पिछले एक वर्ष से उलझा हुआ था। मामला ससुर और दामाद का पैसे के लेनदेन से जुड़ा था लेकिन लेन-देन में ब्याज को लेकर पेंच फंस गया।यह स्थिति बेटी को बेहद परेशानी करने वाली थी। इसलिए बेटी ने पति से कहा कि पंचायत बुला लीजिए और विवाद को बंद कीजिए। इसके बाद प्रयागराज से वैद्य समाज के पंच राम अभिलाष वैद्य, मुन्नीलाल वैद्य, कल्लू वैद्य और मिर्जापुर से मुंशी वैद्य व राजेंद्र वैद्य ने समाज की उपस्थिति में लालगंज में अदालत लगाई। अदालत में ससुर राघव वैद्य और दामाद कन्हई वैद्य ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए वैद्य समाज के पंचों ने आपस में तर्क और बहस किया। इस अदालत के निर्णय के समय जो आदेश सुनाया गया वह यह था कि यह दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का निपटारा किया गया है और दोनों पक्ष आपस में निर्णय से प्रसन्न है। खास बात यह रही कि पंचों ने बताया कि उनके समाज के लड़ाई झगड़े के प्रकरण में पंच अदालत में निर्णय लिए जाते हैं। कोई भी प्रकरण अदालत नहीं भेजे जाते हैं। इससे समाज की बदनामी होती है। वे आज भी अपने समाज को वरीयता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें