बड़े भाई लालचंद्र की दिन में ट्रेन से कटकर तो पप्पू पटेल की रात को ट्रेन से कटकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी पेंटर 45 वर्षीय पप्पू पटेल की शुक्रवार की रात के घर लौटते समय नरायनपुर बाजार ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार सुबह शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई लालचंद्र की भी 14 वर्ष पहले ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।
क्षेत्र के जादोपुर गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि छोटे भाई पप्पू पेंटर था। वह प्रतिदिन सुबह 10 बजे घर से निकल जाता था। रात को 10 बजे के बाद घर लौटता था। शुक्रवार रात को घर नहीं आया तो लगा कि कहीं किसी काम से चला गया होगा। जीआरपी प्रभारी चुनार ने बताया कि सुबह जीआरपी चुनार से सूचना मिली कि पप्पू पटेल की नरायनपुर बाजार ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। बताया कि उसके बड़े भाई लालचंद्र की भी करहट फाटक के पास दिन में रेलवे लाइन पार करते समय 14 वर्ष पहले ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।