मिर्जापुर। वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के मिल्कीपुर निवासी अमन कुमार (17) की कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बैड़हवा के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह शुक्रवार को घर से सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन तलाश करते हुए कछवां पहुंचे, जहां हादसे की जानकारी मिली। अमन दो भाइयों में बड़ा था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि ट्रेन से कटकर किशोर की मौत हो गई।