फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी रत्न से सम्मानित हुई पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव को रविवार को नारी रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विंध्याचल स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आश्रम में आयोजित समारोह में दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी की ओर से किया गया यह सम्मान पूरे जनपद वासियों का सम्मान है।
विज्ञापन

विंध्याचल के बरतर तिराहा स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आश्रम में आयोजित समारोह में पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव को नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे जो असीम शांति और हर्ष का अनुभव हो रहा है, उसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि नारी रत्न का यह सम्मान पूरे जनपद वासियों का सम्मान है। कहा आज मैं जो कुछ भी हूं जनपद वासियों के असीम प्यार व स्नेह की वजह से हूं। समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बीके बिंदु बहन ने उन्हें संस्था की तरफ से मुकुट, अंगवस्त्रम और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीके बिंदु दीदी सहित बीके किरण, नीता रूपाली, कंचन, आरती, दिव्या, नेहा ,देवयानी, डीके, पंकज, वीरेंद्र व उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें