मिर्जापुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने केंद्रवार धान क्रय की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला में किसी ग्राम से 10 किमी के अन्तर्गत आने वाले क्रय केंद्रों पर ही कृषक द्वारा धान का विक्रय किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों में 15 किमी की सीमा तक ही किसानों के कारण का उल्लेख करते हुए धान बेचा जा सकेगा। कहा कि जिले में इस समय कुल 118 धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है, सभी केंद्रों पर प्रतिदिन अधिकतम 100 क्विंटल धान ही खरीदा जा सकेगा।