फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के विकास से विपक्षियों के हौसले पस्त : अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (मिर्जापुर)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश के विकास से विपक्षी दलों के हौसले पस्त हो चुके हैं। क्योंकि एनडीए गठबंधन की नीति में विकास है। वे बुधवार को लालगंज क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटरमीडिएट कालेज में छानबे प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजबूत प्रधानमंत्री के चलते चार मंत्री युद्ध के समय में भी अपने देश के बच्चों को वापस लाने यूक्रेन गए हैं। कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाकर पीएम ने विश्व को चकित कर दिया है। कहा कि चुनावी रण अंतिम दौर में है। प्रदेश के मतदाता मस्त हैं क्योंकि विकास जबरदस्त है इसीलिए विपक्षियों के हौसले पस्त हैं। उन्होंने प्रदेश को देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश बताते हुए कहा कि यहां का कोलाहल देश की दिशा तय करता है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने छानबे से गठबंधन प्रत्याशी के लिए लोगों से हाथ उठवाकर आशीर्वाद मांगा। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि प्रदेश में गरीबों का विकास किया जा रहा है और उनके आदर्शों को सम्मान दिया जा रहा है। जबकि बसपा और सपा ने गरीबों का ख्याल नहीं रखा है। एसटी एससी आयोग के पूर्व अध्यक्ष मनीराम कोल ने कहा कि गरीबों का विकास किया गया। कहा कि सेवा करने का आशीर्वाद सदैव बनाए रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें