फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची से राजस्थान जा रही अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाराणसी - शक्तिनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार को देर शाम वाहनों की जांच के दौरान झारखंड के रांची से कंटेनर में लोड कर सोनभद्र के रास्ते बोरे में भरकर राजस्थान जा रही 30 क्विंटल अफीम (डोडा पोस्त फूल नशीला पदार्थ) की बड़ी खेप बरामद किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को भागते समय घेर कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी ऑपरेशन महेश सिंह अत्रि ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अहरौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि (डोडा पोस्त फूल नशीला पदार्थ) अफीम टाटा ट्रक में झारखंड के रांची से लोड कर चालक सोनभद्र के रास्ते राजस्थान लेकर जा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने फोर्स के साथ हनुमान घाटी मोड़ पर पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। उसी दौरान बृहस्पतिवार को देर शाम लाल रंग की कंटेनर आते हुए दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि वाहन की तलाशी ली गई तो उसके कंटेनर से बोरे में भरकर रखा हुआ 29 क्विंटल 73 किलो 200 ग्राम (डोडा पोस्त फूल नशीला पदार्थ) अफीम बरामद हुआ। इसी बीच मौका पाकर ट्रक चालक बुद्धा राम निवासी जलौली मंडोर थाना डांगियावास, जिला जोधपुर, राजस्थान ने भागने का प्रयास करने लगा। जिसे दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी चालक ने बताया कि झारखंड से नशीला पदार्थ लोड कर राजस्थान लेकर जा रहा था। पुलिस ने चालक को जेल भेज दिया है। एएसपी नक्सल ने बताया कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक की ओर से 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें