जिले में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। अब तक 72000 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से मात्र 8000 को ही सर्वर से जोड़ा जा सका है। पूरे जिले में मीटर लगाने का कुल लक्ष्य 2. 88 लाख है। पहले चरण में शहरी क्षेत्र में इन्हें लगाया जा रहा है।
पॉवर कॉरपोरेशन ने प्रीपेड मीटर की व्यवस्था की है। उपभोक्ता जितने का रिचार्ज कराएंगे उतना ही बिजली जलाएंंगे। स्मार्ट मीटर को सर्वर से जोड़ा जाएगा। नियंत्रण कक्ष से उपभोक्ता की बिजली चालू और बंद की जा सकेगी।
इस प्रकार से जिले को पूरी तरह से ऑनलाइन होने में अभी काफी विलंब है। मिर्जापुर विद्युत मंडल के अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है। शीघ्र ही सभी मीटरों को सर्वर से जोड़ दिया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
सौर ऊर्जा कनेक्शन में साथ ही लग रहे स्मार्ट मीटर
जिले के नगरीय क्षेत्र में पहले स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं। इन दिनों पीएम सूर्यघर योजना के तहत जो कनेक्शन किए जा रहे हैं। उनमें कनेक्शन के साथ ही स्मार्ट मीटर लगवाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर के साथ ही उनको सर्वर से या ग्रिड से जोड़ दिया जा रहा है जिससे उनको योजना का लाभ तत्काल मिल सके। स्मार्ट मीटर में यह सभी खूबियां हैं। इसी के चलते अब उसका प्रयोग बढ़ता ही जा रहा है। वैसे भी ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा नगरीय क्षेत्र को स्मार्ट मीटर लगाने को प्राथमिकता दी जा रही है। बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।