फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण पर हुई आनलाइन प्रश्नोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान के तत्वावधान में आयोजित भू-जल सप्ताह के छठें दिन बुधवार को भूजल के स्तर को बनाए रखने के लिए वर्षा जल संचयन की विधियों पर चर्चा की गई। वर्चुअल वर्कशॉप में 83 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें बाल वैज्ञानिकों के बीच ऑनलाइन विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 40 प्रश्न दिए गए थे। जिनका उत्तर लिखकर एक घंटे में भेजना था। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि वर्षा के जल को किसी खास माध्यम से संचय करने की प्रक्रिया रेन वाटर हार्वेस्टिंग कहते हैं। सिविल इंजीनियर एके सिंह ने वाटर हार्वेस्टिंग के तरीकों को बताते हुए कहा की स्टोरेज में बारिश के पानी को सीधे उपयोग करने के लिए जमा किया जाता है। इंजीनियर एनके तिवारी ने कहा की खुद भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें