फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में स्नान के दौरान एक युवक डूबा, दूसरा बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरिया स्थित गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को सुबह तीन मित्र स्नान करने पहुंचे। इनमें से दो गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। दो युवकों में से एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रैपुरिया निवासी राहुल उर्फ गोलू (20) पुत्र रामबृक्ष, राधेश्याम व आशुतोष बृहस्पतिवार को सुबह गंगा स्नान करने के लिए रैपुरिया गंगा घाट गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से राधेश्याम व राहुल डूबने लगे। दोनों को डूबते देख पास ही स्नान कर रहे महेंद्र यादव ने तैरकर राधेश्याम को बचा लिया। इस बीच राहुल उर्फ गोलू गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय कुमार चौरसिया व चौकी इंचार्ज नरायनपुर वीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर व चुनार से आये गोताखोरों ने डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए बुलाया गया है। तहसील चुनार से राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल सुनील कुमार मौर्या व लेखपाल नवीन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घटना के बाद रैपुरिया गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जुट गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें