फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंधी में पेड़ गिरने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर-जिगना। थाना क्षेत्र के चेहरा गांव की सीमा से सटे प्रयागराज जनपद के मांडा क्षेत्र के कुखुडी गांव के पास बुधवार को देर रात करीब दो दो बजे आई तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया। आंधी के कारण कई जगह बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। कई गांवों में टिन शेड और छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के बभनी थाने के नदिरा गांव निवासी संजू (19) पुत्र इंद्रदेव तथा उसी गांव के रामलाल (24) पुत्र रामचरन कई मजदूर साथियों के साथ चेहरा और कुखुडी के मध्य बाग में टेंट लगाकर रहते थे। रेलवे के ठेकेदार के कहने पर पुरानी रेल लाइन बदलने के काम में लगे हैं। बुधवार को रात में सभी मजदूर खाना बनाने और खाने के बाद टेंट और उसके बाहर बाग में सोए थे। इस बीत रात करीब दो बजे आई तेज आंधी के दौरान कुछ मजदूर पेड़ की डालियां टूटते ही भाग निकले, परंतु संजू (19) पुत्र इंद्रदेव और रामलाल (24) महुआ का पेड़ गिरने से उसके नीचे दब गए। इसमें संजू की मौके पर मौत हो गई और रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्रयागराज के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर जिगना थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र में था। इसके बाद सूचना पर पहुंची मांडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
उधर, बुधवार की रात आई आंधी के दौरान कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। इससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। आंधी में मड़ई, टिन शेड, छप्पर आदि उड़ गए। बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क गया। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली।
विज्ञापन


छानबे क्षेत्र मेंं बुधवार को देर रात करीब दो बजे आई तेज आंधी के दौरान कई जगह बिजली के खंभे टूट गए। कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए। मड़ई, छप्पर, टिन शेड उजड़ गए। ग्राम पंचायत चेहरा में कूड़ा घर का भी टिन शेड भी आंधी में उड़ गए। चेहरा, बरहा खुर्द, पाली, छबिनाथपुर, सुमतिया, बघौरा राजमन, रसौली, बजटा आदि गांवों में पेड़ गिरने के अलावा मड़ई, टिन शेड आदि उड़ गए। सुमतिया, पाली, बरहा खुर्द आदि गांवों में लगभग सात बिजली के खंभे टूट गए। इससे गांवों में अंधेरा छा गया। आंधी के चलते वैवाहिक कार्यक्रमों और बरात के लिए लगे टेंट आदि उखड़ गए। आंधी के चलते आम के फलों का भी काफी नुकसान हुआ है। उधर, सक्तेशगढ़, राजगढ़ क्षेत्र में आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आंधी के चलते कई जगह ट्रांसफार्मर के साथ बिजली के खंभे भी गिर गए। पेड़ गिरने से कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में नौ बिजली के खंभे और तीन ट्रांसफार्मर गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें