फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर नरायनपुर स्थित गंगा नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को रोककर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव निवासी रामजी (59) सुबह अपने रिश्तेदार अदलहाट थाना क्षेत्र के बड़ भुइली गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के साथ रामनगर दवा लेने गए थे। दवा लेकर दोनों घर लौट रहे थे। बाइक जितेंद्र चला रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के गंगा नहर पुलिया के पास सोनभद्र की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रामजी ट्रक की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहे जितेंद्र को हल्की चोटें आईं। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। रामजी के पुत्र राम सकल की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रामजी से दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें