फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त समेत एक हजार 127 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दूसरे चरण के चल रहे टीकाकरण के तहत शुक्रवार को आयुक्त समेत एक हजार 127 लोगों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को जिले के 18 बूथों पर एक हजार 983 पुलिस और राजस्व कर्मियों को टीका लगाने का कार्य शुरु हुआ। शुक्रवार को 57 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। पिछले बार हुए टीकाकरण से इस बार टीकाकरण कम हुआ है।
विज्ञापन

प्रथम चरण के टीकाकरण के तहत 10 हजार 125 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें आठ हजार 119 को टीका लग चुका है। 2006 स्वास्थ्यकर्मी टीका नहीं लगवाएं है। शुक्रवार को दूसरे चरण के टीकाकरण का तीसरा दिन था। इससे पहले 495 में 265 को टीका लगाया गया था। गुरुवार को दूसरे दिन दो हजार 941 लोगों में 1610 को टीका लगाया गया। तीसरे दिन शुक्रवार को 18 बूथों पर एक हजार 983 लोगों को टीकाकरण का कार्य शुरु हुआ। इस दौरान 53 महिला समेत एक हजार 127 लोगों ने टीका लगवाया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडलीय अस्पताल परिसर में बने बूथ में टीका लगवाया। इस दौरान सीएमओ उनके साथ मौजूद रहे। आधे घंटे तक निगरानी में रहने के बाद मंडलायुक्त रवाना हुए। एसीएमओ डा. अजय और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. निलेश कछवां, गुरुसंडी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण का हाल जानने के बाद जिला अस्पताल में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में बने बूथ पर डा. उमेश श्रीवास्तव और डा. आनंद सिंह टीका लगने के बाद आधे घंटे तक निगरानी के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें