फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी का झांसा देकर एक लाख वसूले, पुलिस ने वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के विष्णु मंदिर में शादी के लिए महोबा और झांसी से आए लोगों से एक लाख रुपये वसूल लिए गए। मंगलवार को पुलिस के दबाव में सोनभद्र निवासी महिला ने चुनार कोतवाली में उनके रुपये वापस किए।
विज्ञापन

शादी के झांसे में आकर चुनार के विष्णु मंदिर पहुंचे परिवारोें को सुलह समझौते के नाम पर लड़की पक्ष को एक लाख रुपये देकर अपनी जान छुड़ानी पड़ी थी। घटना के संबंध में डीजीपी को भेजे गए शिकायती पत्र का लखनऊ के पुलिस के अधिकारियों ने लिया। इसके बाद चुनार कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की।
कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि एक दिन पहले झांसी और महोबा से शादी के नाम पर चुनार बुलाए गए परिवार वालों से एक लाख रुपये की ठगी की गई थी। मामले में सोनभद्र के मधुपुर की आरोपी महिला को कोतवाली बुलवाकर झांसी के गुरसराय निवासी अरविंद अग्रवाल के एक लाख रुपये लौटवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें