फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 30 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना से एक की मौत हो गई और 30 नए संक्रमित मिले है। 127 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया है। जिले में इस समय संक्रमितों की संख्या घटने और स्वास्थ्य वाले वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी राहत की बात है। इस समय एक्टिव केस की संख्या 539 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 30 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10755 हो चुकी है। अब तक 10125 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को कोरोना से एक की मौत हुई। मड़िहान के अतरी गांव निवासी 40 वर्षीय पुरुष 11 मई को एल-टू में भर्ती हुआ था। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। जिले में अब तक 91 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 29 मरीज हैं।
विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में एक मरीज है। 411 लोग होम आईसोलेशन में है। 91 दूसरे जिले में भर्ती है। सात मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो हजार 441 की रिपोर्ट आई है। 30 संक्रमितों में 17 पुरुष और 13 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 89787 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 87 हजार 908 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 879 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 93 हजार 342 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 352 हाट स्पाट है। 256 ग्रामीण और 76 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें