फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक डॉक्टर और एक कर्मचारी अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. शोभना दुबे ने बुधवार को लालगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर एक डॉक्टर और एक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उन्होंने अनुपस्थित रहे डॉक्टर और कर्मचारी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांग लिया है।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में लाइन में लगे मरीजों को देखकर रजिस्टर में अंकित संख्या देखकर डॉक्टरों को निर्देश दिया कि सभी अपनी ओपीडी की रजिस्टर बनाएं। ताकि पता चल सके कि कितने मरीज का डाक्टर द्वारा उपचार किया गया। उन्होंने एक्सरे की व्यवस्था के बारे में टेक्नीशियन ओमकार द्विवेदी से पूछताछ की। टेक्नीशियन ने बताया कि प्रतिदिन एक्सरे किया जाता है। इस बीच वहां मौजूद एक मरीज ने शिकायत की कि एक्सरे मशीन पुरानी है। इसे बदलने की जरूरत है। इसी क्रम में अपर निदेशक ने प्रयोगशाला में की जा रही जांच की संख्या आदि की जानकारी ली। लैब सहायक मुकेश सिंह और राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन 150 से 250 जांच की जाती है। इसके बाद उन्होंने औषधि केंद्र पहुंचकर दवा वितरण की प्रक्रिया देखी और स्टाक के बारे में जानकारी ली। स्टाक रजिस्टर के बारे में चीफ फार्मासिस्ट एसएन सरोज और अवधेश द्विवेदी ने बताया कि प्रतिदिन वितरित की जाने वाली दवा की संख्या रजिस्टर पर लिखी गई है। अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि लेबर रूम में एक साल में 3123 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए मरीजों की संख्या की जानकारी लेने के बाद उन्होंने वार्ड को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. अशोक यादव, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें