फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी, एक की मौत, सात घायल

Sat, 06 Mar 2021 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
road accident demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार रात अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुस गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत कई लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के जुड़िया गांव के पास मड़हे में स्थित बिसातबान और चाय की दुकान में शुक्रवार की रात में बजे लोग बैठे थे। एक भूसा व्यापारी की पिकअप रात में करीब नौ बजे रैकरा से कलवारी के लिए लौट रही थी। पिकअप जुड़िया गांव के सामने पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी।

हादसे में दुकान पर बैठे छह लोग पिकअप की चपेट में आ गए। धक्का लगते ही घटना स्थल पर कोहराम मच गया। पिकअप की चपेट में आने से राम आसरे(43), रामप्यारे(64), जितेंद्र()32, रामअवतार(58), जयराम(55), कैलाश(46) घायल हो गए। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से  घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक समेत दो लोग फरार हो गए थे। अस्पताल पहुंचने पर कैलाश ने दम तोड़ दिया। मौत होने पर कैलाश के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें