फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: गांव में टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, चपेट में आने से एक की मौत और 14 झुलसे

Mon, 27 Mar 2023 11:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

यूपी के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के बिसौरा गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते घरों में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद मृतक के घर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के बिसौरा गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते घरों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग में चार्जर लगाते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव में हाई वोल्ट करंट के चलते अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र में फोन कर विद्युत प्रवाह बंद कराया। इसके बाद झुलसे  लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले टुनटुन (43) के परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पुलिस पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें