फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बोलेरो से 50 लाख के गांजा के साथ एक गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर प्रयागराज जा रहा था तस्कर

Fri, 31 Dec 2021 09:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस ने गुरुवार को देर शाम को लखनिया दरी तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन से गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसपी नक्सल ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष अहरौरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनभद्र की तरफ से आ रही बोलेरो में गांजा लदा हुआ है। सूचना के आधार पर अहरौरा पुलिस लखनिया दरी के पास तिराहे पर वाहनों को चेकिंग करने लगी। तभी एक बोलेरो आते हुए दिखाई दी। पुलिस को देखकर बोलेरो चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी कोन दरिया बाबूराव निवासी(35) वाना वासगी, येनूगुराई बनब सिंह मुच्चनपुर थाना मुच्चनपुर विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश है। पूछताछ में बताया कि वाहन की छत में बनाए गए बॉक्स में अवैध गांज लदा हुआ है। जिसे रायगढ़ा उड़ीसा से लेकर प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बोलेरो की छत में अलग से बनाए गए बाक्स में लदा हुआ एक क्विंटल 45 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। एएसपी नक्सल ने बताया कि गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें