जेई पर कुत्ता छोड़ने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकुचवा में बुधवार की दोपहर चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर बिजली विभाग की टीम से मारपीट कर कुत्ता छोड़ने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी मुंबई फरार हो गया है।
अवर अभियंता विनय कुमार ने बताया क राजस्व वसुुली और चेकिंग के दौरान मुंहकुचवा पेट्रोल पंप के पास आशीष जायसवाल पुत्र राजकुमार के यहां चेकिंग करने पहुुंचे तो देखा कि परिसर के पास एलटी लाइन से दो कोर की काली केबल खींचकर विद्युत चोरी करते पाए गए। कनेक्शन संबंधी कागजात मांगने पर मौजूद मनीषी जायसवाल पुत्र राजकुमार निवासी पहाड़ी मुंहकुचवा दो-तीन लोगों के साथ आकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सरकारी कागजात को फाड़ दिया। इसके बाद अपना पालतू कुत्ता उसके ऊपर छोड़ दिया। जेई के तहरीर पर आरोपी मनीष जासवाल, आशीष जायसवाल और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आशीष जायवाल मुंबई फरार हो गया है।