फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माघी पूर्णिमा पर 6 भक्तों मां विंध्वासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। महाकुंभ से श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह और माघी पूर्णिमा की वजह से बुधवार को विंध्याचल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। छह लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। गंगा घाटों, गलियों और सड़कों से मंदिर तक कतारें लगी रहीं। भोर में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला रात में मंदिर बंद होने तक चलता रहा।
विज्ञापन

नगर के दीवान घाट, पक्का घाट, गुदारा घाट समेत अन्य घाटों पर आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। गंगा स्नान के बाद नंगे पांव श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। माता के दरबार में किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया। अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली, मां अष्टभुजी देवी और मां तारा के दर्शन-पूजन के लिए भी भक्तों की भीड़ दिनभर उमड़ती रही। श्रीविंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि पूर्णिमा पर छह लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें