फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तालाब से भैंस निकलाते समय डूबे वृद्ध, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज/ मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली गांव में रविवार की सुबह भैंस चराने के दौरान तालाब में गई भैंस को बाहर निकालने में वृद्ध डूब गया। आस-पास के लोगो की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिघुली निवासी सीताराम पाल (80) रविवार की सुबह भैंस चराने के लिये निकले थे। भैंस चरते हुए तालाब में चली गई। भैंस बाहर नहीं आ रही थी। उसे हांकने के लिये सीताराम पाल तालाब में उतरकर भैंस को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गये। उनको डूबता देखकर आस-पास के लोग पहुंचे। उनको तालाब से बाहर निकालकर परिजन को सूचना दी। तब तक उनकी मौत हो गई थी। लोगाें ने तालाब से भैंस को भी बाहर निकाला। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बलाना के रहने वाले किसान सुखबीर

बलाना के रहने वाले किसान सुखबीर

बलाना के रहने वाले किसान सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें