उपचुनाव को लेकर बीजेपी नेता बैठक करते
- फोटो : Amar Ujala
मिर्जापुर के मझवा उप चुनाव को लेकर हवा गर्म है। सहयोगी दल निषाद पार्टी से रिक्त हुई इस सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रुप में शुचिस्मिता मौर्य को मैदान में उतारा है। भाजपा के बडे नेताओं के साथ अपना दल , सुभासपा, निषाद पार्टी के दिग्गज भी प्रचार में कूद गए हैं। चुनाव प्रभारी के रुप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रणनीतिक योजना बनाकर इस सीट को भाजपा के खाते में लाने को जुटे हैं। पार्टी ने कई एमएलए एवं एमएलसी को भी मझवा में प्रचार के लिए लगाया गया है। उपचुनाव को लेकर कछवा में बड़ी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, शुचिस्मिता मौर्य समेत कई लोगों ने जनता को संबोधित किया।
आशीष पटेल ने कहा कि मझवा के निरंतर विकास के लिए एनडीए गठबंधन की जीत जरुरी है। कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गांव गरीब की तरक्की के लिए काम किया है। वहीं प्रदेश की योगी जी की सरकार ने विकास के साथ सुशासन का राज स्थापित किया है। प्रदेश के लिए केवल भाजपा ही किकल्प है। परिवारवादी सोच वाली पार्टियों लोकतंत्र का बहुत नुकसान किया है। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि हम मझवा की सेवा में कोई कसर नहीं छोडेंगे।