फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित अदलहाट बाजार के सहारा कार्यालय के पास रविवार को साढ़े तीन बजे अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को हल्की चोट आई। चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी शोभनाथ पाल (65) कुछ वर्षों से जनपद वाराणसी के लंका थाना के डाफी में रहते थे। रविवार को अदलहाट थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में रिश्तेदार के यहां आए थे। दोपहर बाद वहां से अदलहाट मोड़ आए। और वाराणसी जाने के लिए टेंपो में सवार हुए। टेंपो में छह से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक मोबाइल से बात कर रहा था। एकाएक कोई जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शोभनाथ पाल टेंपो के नीचे दब गए। टेंपो पर सवार अन्य सवारियों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें