पटेहरा। लालगंज रेंज के मुस्किरा गांव में चार दिनों बाद भी मगरमच्छ न पकड़ने पर नाराज किसान ने एसडीएम को फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए नाराजगी व्यक्त किया। गांव निवासी किसान सतेंद्र सिंह के खेत तालाब में चार दिन पहले मगरमच्छ आने की सूचना लालगंज रेंजर को देने के बावजूद मगरमच्छ पकड़ना तो दूर की बात आज तक मौके पर वन विभाग नहीं पहुंचा। नाराज किसान ने रविवार को मड़िहान उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव को फोन कर वन विभाग की लापरवाही के प्रति शिकायत दर्ज कराया। एसडीएम ने मगरमच्छ को पकड़वाने का किसानों को आश्वासन दिया है।