फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर किसी वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 60 वर्षीय जय देवी पत्नी राम गोविंद सिंह ददरा बाजार के एक निजी अस्पताल में दवा लेने गई थीं। वह दवा लेकर ऑटो से घर जा रही थीं। लुसा गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर ऑटो से उतर कर सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। बेहोशी की हालत में एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें