फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: जमीन विवाद में अधेड़ की लाटी-डंडे से पीटकर हत्या, पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 11 Jul 2021 09:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद में पट्टीदारों ने किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। बचाव करने आई पत्नी, पुत्रों की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गांव निवासी दलशृंगार पटेल (58) का दो वर्ष से छह बिस्वा भूमि को लेकर पट्टीदाराें से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह लगभग छह बजे दलशृंगार खेत में गोबर फेंक कर घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पट्टीदार लल्लन पटेल और उनके परिवार के लोगों ने लाठियों से दलशृंगार पटेल पर हमला कर दिया।

बीच बचाव करने आई दलशृंगार की पत्नी राधिका (56) की भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे पुत्र पिंटू (35), मनोज (30) तथा भतीजी हेमा (15) की भी पिटाई की गई। हमले में दलशृंगार लहूलुहान हो गए। परिजन उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी राधिका की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिंटू व मनोज का उपचार पड़री अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फिर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे। पुत्र पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने 11  पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर सात को गिरफ्तार कर लिया।
 अधेड़ की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।  - संजय कुमार वर्मा, एएसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें