फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुत्री के घर गए वृद्ध पिता की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के पास घग्घर नहर में शनिवार को एक शव बहता हुआ दिखा। नहर में शव दिखने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराई। छानबीन में पता चला कि पुत्री के घर आए पिता की नहर में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने घग्घर नहर में एक शव बहता दिखाई दिया। शव दिखने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराई। उसकी शिनाख्त सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के गुरेठ निवासी अलगू कोल (70) के रूप में हुई। वे अपने दामाद साधू कोल के घर पिपरवार आए थे। वे पुत्री के घर न जाकर नहर की तरफ चले गए थे। नहर में डूब कर उनकी मौत हो गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि नहर में शव दिखने की सूचना मिली थी। जिसकी पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें