फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदान के पहले तैयारी पूरी कर लें अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में रविवार को पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए आवश्यक है कि मतदान अधिकारी पहले से ही सतर्क रहें और तैयारी पहले ही पूरी कर लें। ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ अविनाश सिंह ने निर्वाचन कार्मिकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। डीआईओएस देवकी सिंह ने पंचायत चुनाव में मतदान कराने के लिए कागजात तैयार करने, बैलेट बाक्स खोलने और बंद करने आदि की जानकारी दी। परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने ड्यूटी के रूटीन की जानकारी दी। कहा कि मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूचना देने के बाद निरीक्षण अवश्य करें और पुन: एक बार सभी सामान का मिलान अवश्य कर लें। मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक अनवरत चलेगा। प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत को नोट करें और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी दें। इसी के साथ ही लिफाफा तैयार करना, मत पत्र लेखा तैयार करना, पत्रमुद्रा तैयार करना, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्य के बारे में जानकारी दी गई। डायट के प्राचार्य डा. फतेह बहादुर सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष रघुवंशी, जीआईसी के प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें