फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए 121 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में रविवार को अनुपस्थित रहे 121 निर्वाचन कार्मिकों को उनके खिलाप प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। उनसे कहा गया है कि वे 12 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं अन्यथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 13 व 15 अप्रैल को नामांकन होना है। मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसके पूर्व प्रशासन अपनी सभी तैयारी पूरी कर लेना चाहता है। निर्वाचन कार्य में तकरीबन 13 हजार कार्मिक लगे हुए हैं। उनका प्रशिक्षण चल रहा है। इस बीच रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में 121 अनुपस्थित रहे। हालांकि शनिवार को यह संख्या 131 थी। रविवार को उसमें से 10 कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल हो गए और उन लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। लेकिन 121 रविवार को भी नहीं आए। सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक अविनाश सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को अवसर दिया जा रहा है। अनुपस्थित रहे कर्मचारी 12 अप्रैल को प्रशिक्षण में शामिल होकर कार्रवाई से बच सकते हैं। इन अनुपस्थित कार्मिकों में 53 पीठासीन अधिकारी, 14 प्रथम मतदान अधिकारी, 28 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 26 तृृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें