फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो-दो ग्राम पंचायतों में अधिकारी सुनेंगे ग्रामीणों की फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के सिटी, मझवां और पहाड़ी विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार से चौपाल का आयोजन किया जाएगा। अवकाश के दिन को छोड़कर संबंधित विकास खंडों के अधिकारी प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की फरियाद सुनकर समस्याओं का निपटारा कराएंगे। चौपाल में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक मौजूद रहेंगे। जमीन संबंधी मामलों का उसी दिन लेखपाल और राजस्व निरीक्षक निपटारा कराएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ विशाल कुमार ने बताया कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में सिटी, मझवां व पहाड़ी विकास खंड से आए दिन शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसे देखते हुए संबंधित विकास खंडों के दो-दो ग्राम पंचायतों में अवकाश के दिन छोड़कर प्रतिदिन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौपाल में संबंधित गांव ग्राम स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, लेखपाल, सचिव, प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी आदि मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही अधिकारी निपटारा कराएंगे। चौपाल में मौजूद अधिकारी गांव में चल रहे दो विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर चौपाल से एक दिन पहले संबंधित गांवों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि चौपाल की शुरूआत ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के निरीक्षण से शुरू होगी। इस दौरान मनरेगा के तहत चल रहे काम, मजदूरी के भुगतान, समूह की गतिविधियों आदि का निरीक्षण किया जाएगा। टीकाकरण, राशन वितरण, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा छात्रवृत्ति आदि का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें