फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायतों के रिक्त पदों के उपचुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंचायतों में रिक्त पदों के लिए हो रहे उप चुनाव में बुधवार को प्रधान, ग्राम व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त कई पदों पर सिर्फ एक-एक नामांकन होने पर उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद बुधवार को मैदान में डटे प्रत्याशियों में से किसी को इमली तो किसी को अनाज ओसाता हुआ किसान चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। विकास खंड राजगढ़ के जमुहार में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। राजकुमार को अनाज ओसाता हुआ किसान तथा सदाफल को इमली चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। विकास खंड जमालपुर के गोरखी में ग्राम प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। मंजू देवी को अनाज ओसाता हुआ किसान, रमाशंकर को इमली, राजीव कुमार को कन्नी व संध्या देवी को कार चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। लालगंज विकास खंड के तुर्कहा में रामलखन को अनाज ओसाता हुआ किसान, साजन को इमली व सुरेंद्र पांडेय को कन्नी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। इसी तरह मझवां विकास खंड के व्यासपुर में प्रधान पद के लिए दिलीप कुमार मौर्य को अनाज ओसाता हुआ किसान और बिंदो कुमार को इमली चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें